{"_id":"6206b53a03ee7f5b00172089","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2536470192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी-मोंगरी को एकसाथ लाने पर स्थानीय लोग खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी-मोंगरी को एकसाथ लाने पर स्थानीय लोग खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने अपने कार्यालय में समर्थकों की मासिक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए लोगों ने परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर विचार रखे। कई लोगों ने रिपोर्ट को सही करार दिया, तो कइयों ने इस पर कड़ा रोष जताया।
वक्ताओं ने कहा कि पहले हुए परिसीमन में कई इलाके के लोगों के साथ भेदभाव किया गया था। इसमें कई क्षेत्रों को उनके नजदीकी विधानसभा क्षेत्र से हटाकर दूरस्थ विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया गया था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ है। पंचैरी, मोंगरी क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि पहले उनके क्षेत्र को तीन विधानसभा क्षेत्रों में बांट दिया गया था। जिसके कारण उनका क्षेत्र कई मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ा रह गया। लेकिन अब परिसीमन आयोग ने इस क्षेत्र को इकट्ठा कर दिया है। जिससे क्षेत्रवासी काफी खुश हैं।
हालांकि, कई वर्षों से अलग विधानसभा क्षेत्र की मांग को नजरंदाज किए जाने से वे थोड़ा मायूस भी हैं। बैठक के अंत में लोगों ने अपने-अपने इलाके की पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता धनीराम अत्री, अमरनाथ मेहरा, जगदेव सिंह जग्गा, पार्षद समनीक भसीन, पार्षद जगदीश कुमार, पार्षद आशा देवी, सरपंच सुरजीत सिंह, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।