फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

क्षेत्र विकास योजना 2022-23 की तैयारी पर चर्चा को लेकर जिला विकास परिषद की बैठक आयोजित

विज्ञापन
Meeting
उधमपुर। जिला विकास परिषद की एक बैठक अध्यक्ष लाल चंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए विकास योजना तैयार करने, पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तरीय योजनाओं के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया, उपायुक्त इंदु कंवल चिब, सभी बीडीसी, डीडीसी, एडीडीसी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), मुख्य योजना अधिकारी, एसीडी, प्रखंड विकास अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। शुरूआत में एडीडीसी ने वर्ष 2021-22 के दौरान जिले में विभिन्न विभागों के किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रगति की क्षेत्रवार जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बीडीसी, डीडीसी और पीआरआई से अगली एडीपी (2022-23) योजना को और अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने चालू वर्ष के लिए जिला विकास योजना तैयार करने की भी जानकारी दी। इसके बाद अगले वर्ष की योजना के लिए विभिन्न क्षेत्रों के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लासरूम के निर्माण का प्रस्ताव रखा, और जेएकेईडीए ने विभाग की प्रमुख नीतियों पर प्रकाश डाला, जिन्हें योजना में शामिल किया जा सकता है। बैठक में सभी क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक समग्र क्षेत्र विकास योजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि समय पर विकास योजना तैयार करने से काम को समयबद्ध तरीके से शुरू करने में काफी मदद मिलेगी। सभी बीडीसी और डीडीसी ने प्रखंड स्तर पर बेहतर योजना बनाने के लिए सुझाव दिए। डीडीसी अध्यक्ष और डीडीसी उपाध्यक्ष ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाओं के निर्माण में अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में जिला विकास परिषद के सदस्यों को निर्देशित किया। अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उठाई गई जनता की मांगों को शामिल कर हर स्तर पर योजनाएं तैयार की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सभी हितधारकों और विभागों के परामर्श से योजना निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed