फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

ब्लॉक घोरडी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

विज्ञापन
Meeting
उधमपुर के घोरडी इलाके में दौरे पर पहुंचे पूर्व विधायक आरएस पठानिया - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। ब्लॉक घोरडी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें सीआरएफ के तहत पहले से मंजूर कार्यों के रुकने या धीमी गति से पैदा हुए गतिरोध का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनमें कई परियोजनाएं लंबे समय से मंजूर की गई हैं, और सालों पहले इन पर काम भी शुरू किया गया है। लेकिन, वह आज भी धन का प्रावधान न होने के कारण अधर में लटकी हुई हैं। इसके अलावा कुछ परियोजनाएं वन मंजूरी और अन्य संबद्ध मुद्दों के कारण रुकी हुई हैं। उन्होंने सरकार से उन सभी परियोजनाओं की तुरंत व्यापक समीक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधमपुर-घोरडी सड़क का हवाला देते हुए कहा कि स्वीकृत होने के बावजूद धन की कमी तथा एक हिस्से पर वन मंजूरी न मिलने के कारण इसका काम अधर में लटका हुआ है। इसी तरह थियाल से चौंत्रा माता सड़क परियोजना भी वन मंजूरी न मिलने के कारण अधर में लटकी हुई है। उन्होंने डूडू से मानतलाई मार्ग पर काम में तेजी लाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुलगार से डालसर खास रोड पर काम जल्द शुरू करने की मांग की। कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि वर्षों से स्वीकृत और शुरू की गई सड़क परियोजनाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। रोन-रामनगर रोड, चौकी-कटवाल्ट रोड और रामनगर-बसंतगढ़ रोड के बचे हुए हिस्से, स्लोह से ठंडा पानी रोड और कई अन्य सड़कें भी जल्द स्वीकृत होने वाली हैं। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष आरती शर्मा, मंडल प्रधान प्रकाश चंदर, डीडीसी घोरडी राकेश चंद्र बोधी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed