फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

अपनी पार्टी के नेताओं ने टिकरी के जश्मोरा गांव का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
Meeting
डोगरा क्रांति दल की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की जिला इकाई के सदस्यों ने जिला प्रधान हंस राज डोगरा की अध्यक्षता में ब्लॉक टिकरी के जश्मारा गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कई सियासी पार्टियों ने उन्हें केवल आश्वासन दिए हैं। जमीन पर विकास नाम की कोई चीज नहीं हैं। जिसके कारण आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इसलिए, उन्होंने मन बनाया है कि वह आगामी चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। गांव में सड़क न होने के कारण आज भी सामान घोड़ों व खच्चरों पर लादकर लाना पड़ता है। खुद भी सड़क तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव में किसी के बीमार होने पर उसे पालकी में बिठाकर सड़क तक ले जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराना है। गांव की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनका उचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी दो महीने के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर धर्मपाल वर्मा, जिला महासचिव सतपाल चलोत्रा, जिला उपप्रधान केवल कृष्ण, जगदेव सिंह, समन्वयक भुपेंद्र सिंह, युवा प्रधान अजीत शर्मा, संजीत सिंह, शमशेर सिंह, धीरज गोरखा, विजय ठाकुर, मदन सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed