{"_id":"68585fedbd36bb0b040f015d","slug":"meeting-organised-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124513-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सलमेह पुल का निर्माण जल्द शुरू करने की प्रशासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सलमेह पुल का निर्माण जल्द शुरू करने की प्रशासन से लगाई गुहार
विज्ञापन
पंचायत पखलाई में आयेाजित बैठक में मौजूद गांववासी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगती पंचायत पखलाई में रविवार को पूर्व सरपंच करनैल सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र में आ रही सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, सलमेह पुल का निर्माण जल्द शुरू करने की प्रशासन से मांग की गई।
बैठक में पहुंचे स्थानीय निवासियों में शामिल हंस राज, नसीब सिंह, जगदीश कुमार, पूर्व कैप्टन राम लाल, राजेंद्र कुमार आदि का कहना था कि सलमेह पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले सुना था कि पुल के निर्माण के लिए फंड मंजूर हो गया है और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
लोगों ने क्षेत्र में आ रही अन्य समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की भी पूर्व सरपंच से गुहार लगाई। पूर्व सरपंच ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान करवाने के लिए वह जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे।