{"_id":"62191c8b16e38f1ab27321a4","slug":"meeting-katra-news-jmu254587163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक का अयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक का अयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी के साथ कटड़ा ब्लॉक के अन्य ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल में एक बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता बीडीओ कटड़ा ब्लॉक मनोज रैना ने की।
बैठक में बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने को लेकर कई फैसले लिए। जिनमें अस्पताल के मरीज वार्ड में पर्दे लगाना, अस्पताल की पुरानी इमारत की मरम्मत के साथ पुताई करवाना, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत करना, अस्पताल में लगाए एसी आदि की मरम्मत करना, पानी साफ करने की मशीन की मरम्मत, अस्पताल परिसर को खूबसूरत बनाने के लिए फूलों व मैट लगाना, मरीजों की सुविधा के लिए रेफ्रिजरेटर लगाना, आदि पर सहमति जताई गई।
बीडीओ ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे हों। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाए, ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में नगर पालिका कटड़ा अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बडू, पार्षद ताराचंद, जल शक्ति विभाग के अधिकारी अजय शर्मा, आदि मौजूद रहे।