फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mata vaishno devi

Udhampur News: श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, हेलिकॉप्टर व रोपवे सेवा जारी

Wed, 10 Jan 2024 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
mata vaishno devi
मंगलवार को शाम 6 बजे तक 17 हजार ने करवाया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में इन वीकेंड समाप्त होते ही वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर मौसम साफ रहा मगर सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने के बाद श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। कटड़ा व सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा लगातार जारी है। अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए लगातार जारी रही। मगर भारी ठंड होने के कारण श्रद्धालु होटलों से बाहर निकल कर मुख्य बस स्टैंड पर धूप सेंकने बाहर निकले। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सेामवार को 21,050 भक्त पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष हाजिरी लगाने पहुंचे थे। मंगलवार को शाम छह बजे तक 17 हजार के भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके थे। रात सात बजे तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 18,405 पहुंच चुका था। कक्ष बंद होने में अभी 3 घंटे शेष थे। साथ ही सुबह शाम को भवन सहित धर्मनगरी में ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है।

8 दिन में 2,12,457 ने किए मां के दर्शन

मां वैष्णो देवी के दरबार में नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को 45,150, 2 जनवरी को 24,800, 3 जनवरी को 22,405, 4 जनवरी को 21,610, 5 जनवरी को 24350, 6 जनवरी को 28,050, 7 जनवरी को 25,042, 8 जनवरी को 21,050, कुल मिला कर 8 दिनों में 2,12,457 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed