फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   march

युनिवर्सल गुज्जर एंड बकरवाल एसोसिएशन ने किया ‘‘ट्राइबल बचाओ’’ शांति रैली का आयोजन

विज्ञापन
march
उधमपुर:यूनिवर्सल गुज्जर एंड बक्करवाला वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जीडी शर्मा कमीशन के खिलाफ रोष रै? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गैर एसटी को एसटी में जोडे़ जाने के विरोध में रविवार को यूनिवर्सल गुज्जर एंड बकरवाल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहर में ‘ट्राइबल बचाओ’ मार्च निकाला गया। यह जोजड़ा तालाब इलाके से शुरू हुआ और सुभाष स्टेडियम तक जाने के बाद वापस डीसी ऑफिस के बाहर आकर संपन्न हुआ। यहां अपनी मांगों को लेकर एसोसिएशन की तरफ से जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनिवर्सल गुज्जर एंड बकरवाल वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष शाहीन कोसर, महासचिव व मीडिया प्रवक्ता शब्बीर अहमद, यूथ विंग के अध्यक्ष अशफाक अहमद, छात्र विंग के अध्यक्ष जफर इकबाल और ट्राइबल मार्च के अध्यक्ष रफी बीनिया के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में एसटी समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

सदस्यों ने केंद्र और यूटी सरकार से अपील की कि किसी भी गैर-एसटी को एसटी श्रेणी में न जोड़ें। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने सभी एसटी समुदाय से ट्राइबल बचाओ मार्च का समर्थन करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन की अध्यक्ष शाहीन कोसर ने कहा कि गैर एसटी को एसटी में शामिल किया जाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि एसटी समुदाय के लोग संघर्षपूर्ण हालात में जीवनयापन करते हैं और पहाड़ों और जंगलों में रहते हैं। अभी हाल ही में विकास के दौर में आगे बढ़ने को कदम बढ़ाए गए हैं और ये लोग अभी से हमें दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मौजूदा समय में सरकार ऐसे वर्ग के लोगों को एसटी में जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो बड़ी-बड़ी कोठियों में ऐशो आराम की जिंदगी बसर करे रहें हैं और काफी पढे़ लिखे और संपन्न हैं, इसलिए ऐसा किया जाना मूल एसटी वर्ग के लोगों के साथ नाइंसाफी है और उनके अधिकारों का हनन है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि एसटी के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए और न किसी गैर एसटी को एसटी वर्ग में शामिल किया जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर मिस शहनाज कोसर, मोहम्मद सलीम, शौकत अली और कई अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed