{"_id":"67d876752d3b6971230043de","slug":"man-come-home-after-religious-tour-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-121415-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 18 महीने में तीस हजार किलोमीटर यात्रा कर किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 18 महीने में तीस हजार किलोमीटर यात्रा कर किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
Tue, 18 Mar 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रियासी पहुंचने पर कृष्ण का स्वागत करते पुलिस अधिकारी व लोग।
घर पहुंचने पर परिजनों, रिश्तेदारों और बिरादरी के सदस्यों ने किया स्वागत
सितंबर 2023 में हुए थे ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अठारह महीने में तीस हजार किलोमीटर का सफर कर 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद लौटने पर कृष्ण कुमार का स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर कटल ग्रा मोड निवासी कृष्ण कुमार सितंबर 2023 में ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
रविवार शाम को कृष्ण रियासी पहुंचे। पुलिस स्टेशन के बाहर एसएचओ रंजीत सिंह राव ने माता की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। बस अड्डे पर कृष्ण के परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद थे। लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। कटल ग्रा मोड पहुंचने पर कृष्ण की मां और अन्य महिला रिश्तेदारों ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान घर का हर सदस्य भावुक हुआ। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके मन में बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की इच्छा पूरी हो गई है। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना सारा सफर पैदल तय किया। कुछ किलोमीटर की यात्रा उन्होंने साइकिल के जरिए की। संवाद