{"_id":"680bea37cc4a3429870992c9","slug":"malaria-awareness-programme-udhampur-news-c-408-1-udh1003-195-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
डोडा में विश्व मलेरिया दिवस मनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस वर्ष की थीम ''मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन'' के अंतर्गत विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू के निदेशक डॉ. अब्दुल हामिद जरगर और राज्य मलेरिया विशेषज्ञ जेएंडके डॉ. डीजे रैना के मार्गदर्शन में किया गया।
मुख्य कार्यक्रम सरकारी एएनएमटी स्कूल डोडा में हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया डेस्क प्रभारी फैजान ए. ट्रंबू ने विश्व मलेरिया दिवस के महत्व और इस रोकथाम योग्य बीमारी को खत्म करने के उद्देश्य से वैश्विक पहलों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. ओम कुमार ने मलेरिया से बचाव के लिए समय पर उपचार, मच्छरदानी का उपयोग करने व स्वच्छता बनाए रखने जैसे निवारक उपायों के महत्व पर जोर दिया। जिले के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में सरकारी एएनएमटी स्कूल की प्रिंसिपल विद्या कोतवाल, जिला महामारी विशेषज्ञ उमर अनायत, मोहम्मद शफी अट्टू आदि मौजूद रहे।