{"_id":"67ba261ffe9cfb67e807f306","slug":"make-arrangements-for-water-electricity-and-medical-treatment-on-mahashivratri-udhampur-news-c-202-1-udh1002-120685-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महाशिवरात्रि पर पानी, बिजली और चिकित्सा के इंतजाम कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महाशिवरात्रि पर पानी, बिजली और चिकित्सा के इंतजाम कराएं
Sun, 23 Feb 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसडीएम राजिंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसीलदार सतीश कुमार, एसडीपीओ सुल्तान मिर्जा, फिजिशियन डॉक्टर विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पेयजल, बिजली, चिकित्सा, यातायात और पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। महाशिवरात्रि पर वार्ड नंबर एक शिव मंदिर, बस अड्डे के शिव मंदिर और डालसर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन को किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया। मार्गों को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यातायात और पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को त्योहार के दिन सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद