{"_id":"3dd6227bb5b8aa89b1378753b7863148","slug":"major-road-accident-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों सहित मलबे में दबने से बची बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों सहित मलबे में दबने से बची बस
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को अरनास क्षेत्र में एक मिनी बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में पूरी तरह आने से बच गई। बताया जाता है कि कौड़ी से अरनास के लिए निकली मिनी बस जब बावा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी पर से मलबा गिरना शुरू हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले की मिनी बस का चालक कुछ समझ पाता मिनी बस के अगले व पिछले दोनों तरफ मलबा गिरना शुरू हो गया। सूचना अरनास के लोगों को मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस व ग्रेफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी मिनी बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया होता तो भारी नुकसान हो सकता था। उस समय मिनी बस में कुल तेरह सवारियां बैठी हुई थी। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का कहर जिले के हर एक हिस्से में जारी रहा, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन
बारिश के साथ साथ ही जिले की तहसील माहौर के कई पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में हलका हिमपात भी हुआ। बारिश और हिमपात के चलते हुए ठंड में भी भारी इजाफा हुआ। जिला मुख्यालय से माहौर जाने वाले सड़क मार्ग पर भी यात्री वाहनों के द्वारा चलने में परहेज किया जा रहा है।