{"_id":"687a90dbd2d56295630e32ed","slug":"majalta-palnu-panchayat-road-in-poor-condition-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125363-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पक्की सड़क न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पक्की सड़क न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
मजालता। थिरा को कंडी गांव से जोड़ने वाली सड़क कई सालों से कच्ची। संवाद
- थिरा को कंडी गांव से जोड़ने वाली सड़क कई सालों से कच्ची
मजालता। तहसील मजालता की पलनू पंचायत के वार्ड तीन में कंडी गांव में आज भी पक्की सड़क नहीं बन पाई है। इससे ग्रामीणों को अपने दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गांव कीचड़ से भर जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाने में, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में और बुजुर्गों को अक्सर चलने-फिरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरपंच और विधायक से बार-बार गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
-- -
हम रोजाना स्कूल जाते हैं। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ से भर जाती है। हमारे जूते कीचड़ में फंस जाते हैं। कई बार तो हम फिसलकर गिर भी जाते हैं। अगर सड़क पक्की होती तो ये मुश्किलें नहीं आतीं। -रुशी शर्मा, छात्रा
विज्ञापन
-- --
हम बुजुर्ग लोग इस कच्ची सड़क पर नहीं चल सकते। थोड़ी सी बारिश में भी रास्ता बहुत फिसलन भरा हो जाता है। चाहे डॉक्टर के पास जाना हो या राशन लाना हो, बहुत मुश्किल आती है। प्रशासन को हमारी परेशानी समझनी चाहिए।
- नरसिंह दत्त