फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mahashivratri

ज्यादा उत्साहित नजर आए ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालु

विज्ञापन
mahashivratri
उधमपुर/जिब। कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद करीब दो वर्ष बाद जिब इलाके में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया, और शाम तक मेले का आनंद लिया। यहां सुबह से शाम तक भजनों कीर्तन चलते रहे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर ग्रामीण श्रद्धालुओं में इतना उत्साह था कि सुबह तड़के चार बजे से ही शिव लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए कतार में लग चुके थे। इसके बाद पूरा दिन और देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पहले लंबी कतार में लग कर मंदिर में माथा टेका। फिर मंदिर परिसर में लगे मेला का आनंद लिया। मंदिर में दिन से लेकर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। जिससे पूरे जिब का वातावरण शिवमय प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह शिव मंदिर करीब 2700 वर्ष पुराना है। यहां शिव लिंग के रूप में आप शंभु भगवान शिव विराजते हैं। मेले में लोगों ने खूब खरीदारी भी की। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने विशेष तौर पर भंडारे का आयोजन किया था, जहां शाम तक प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा कई लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की खाने पीने की वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए थे। जिब के ग्रामीण इलाकों में स्थित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक लगी रही। मंदिरों में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed