फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mahashivratri

कटड़ा में सीसीटीवी से रखी गई भक्तों पर नजर

विज्ञापन
mahashivratri
2 बाणगंगा मार्ग पर शिव दर्शन मंदिर में भक्त भोले बाबा के दर्शन करते हुए 3 मंदिर के बाहर भड़ारा लगाए ? - फोटो : KATRA
कटड़ा। महाशिवरात्रि पर्व पर धर्मनगरी में शिव दर्शन, रघुनाथ, बिजलीघर, महालक्ष्मी, टी गार्डन, धनसर बाबा, आदि मंदिरों में देर रात तक पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इसके लिए मंदिरों की कमेटियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंगलवार को बाणगंगा मार्ग पर शिव मंदिर में सीसीटीवी से हर एक पर कड़ी निगाह रखी जा रही थी। वहीं, पुलिस भी तैनात थी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया था। मुख्य भंडारा शिव दर्शन मंदिर में मगोत्रा परिवार ने लगाया। यहां देर शाम तक मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कटड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद अंबरीष मगोत्रा आशु ने बताया कि वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, शिव दर्शन मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा, उप प्रधान विकास शर्मा के साथ देवराज वाली, शिव दुबे, राकेश दुबे, राजेंद्र मैगी, आदि ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में उचित इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के मुख्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर में चार पूजा हुईं, जिसमें भक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
झील में विशेष रूप से सजाया शिवलिंग
नगर से 10 किलोमीटर दूर रियासी मार्ग पर बाबा धनसर धाम में महाशिवरात्रि पर भक्तों का तांता लगा रहा। यहां विराजमान आप शंभु के दर्शनों के लिए यात्री लगातार आते रहे। दूसरी ओर मंदिर की झील में भगवान शिव के कृत्रिम शिव लिंग को विशेष रूप से सजाया गया था। वही, भक्तों की सेवा के लिए बाबा धनसर कमेटी ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारा देर शाम तक निरंतर जारी रहा, जहां सैकड़ों यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

2 बाणगंगा मार्ग पर शिव दर्शन मंदिर में भक्त भोले बाबा के दर्शन करते हुए 3 मंदिर के बाहर भड़ारा लगाए ?

2 बाणगंगा मार्ग पर शिव दर्शन मंदिर में भक्त भोले बाबा के दर्शन करते हुए 3 मंदिर के बाहर भड़ारा लगाए ?- फोटो : KATRA

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed