फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mahashiratei

महादेव के रंग में रंगने को देविकानगरी हो रही तैयार

विज्ञापन
mahashiratei
उधमपुर: देविका तट पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर आप शंभू मंदिर में रंग रोगन करते कारीगर. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। महाशिवरात्रि को लेकर देविकानगरी व आसपास के इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है। भगवान शिव की मूर्तियों को रंगकर नया रूप दिया जा रहा है। हालांकि, सनातन धर्म सभा ने अभी शोभायात्रा निकालने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

देविका नगरी में देविका तट पर प्राचीन कामेश्वर महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। यह मंदिर शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। महाशिवरात्रि के पर्व पर इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। यह ऐसा दिन होता है जब पूरा इलाका हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता है। भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लंबी कतार में लगना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी दिन के लिए भगवान के मंदिर को सजाया जा रह है। इसके अलावा देविका नदी के तट पर भगवान शंकर की मूर्तियों को साफ व रंगा जा रहा है। मंदिर व मूर्तियों को साफ करने के लिए कई शहरवासी भी सेवा के रूप में सहयोग दे रहे हैं। ज्यादातर लोग सुबह सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। शहर के आसपास के इलाकों में स्थित मंदिरों में भी सजावट का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई महादेव के रंग में रंगने को बेताब नजर आ रहा है। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में मौजूद मंदिरों में भी तैयारियां तेजी से चल रही है। 28 फरवरी तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, और 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed