फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Machail Mata temple

Udhampur News: मचैल मां के दरबार, श्रद्धालु 77 हजार पार

Tue, 15 Aug 2023 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Machail Mata temple
- पैदल और हेलिकॉप्टर से लोग भारी संख्या में पहुंच रहे
विज्ञापन

- दर्शन के लिए घंटों लगना पड़ रहा कतारों में

किश्तवाड़। मचैल यात्रा में रोजाना श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार को 10,130 भक्तों ने माता चंडी मचैल वाली के दर्शन किए। अब तक 77048 श्रद्धालु माता चंडी के दर्शन कर चुके हैं। दर्शन करने के लिए लोगों को कतारों में घंटों रहना पड़ रहा है।
पैदल और हेलिकॉप्टर से यात्री भारी संख्या में मचैल पहुंच रहे हैं। सोमवार को 4912 पुरुष, 3486 महिलाएं, 1731 बच्चे और एक साधू शामिल हैं। उन्होंने माता चंडी के सुबह तड़के द्वार खुलते ही दर्शन आरंभ हुए और देर शाम तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के भवन सहित मचैल गांव में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। माता के जयकारों भजन व कीर्तन से भक्तजन मस्त हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान जो सुविधा यात्री को मिलनी चाहिए थी वेसी तो नहीं मिल रही, बीच बीच में पुलिस के जवान यात्रियों के साथ उलझते भी दिखे, वाहनों को आगे ना जाने दिए। पार्किंग करते हुए उनके साथ उलझना आम बात है, हालांकि सुरक्षा बल यात्रियों की ही सुरक्षा में दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

गुलाबगढ़ से मचैल जाते लगभग 18 किलोमीटर तक वाहनों से यात्री जाते हैं और बाकी 12 किलोमीटर से कुछ अधिक पैदल सफर करना पड़ रहा है। पैदल चलते कई जगह मार्ग में खराबी होने के कारण यात्रियों को परेशानी भी आ रही है। जिला प्रशासन को भी इतनी उम्मीद नहीं थी अधिक संख्या में यात्री आएंगे। इसके लिए अभी सुविधा उपलब्ध कराना उनके लिए भी परेशानी बनी हुई है। यात्री खुद से ही अपनी सुविधा जुटा रहे हैं। जिला प्रशासन के कहने और उनके सहयोग से कुछ ठेकेदारों ने टेंट लगाए हैं। जिस प्रकार रहने की व्यवस्था होनी चाहिए थी वैसी नहीं मिल रही है। आज सुबह बादल होने के कारण हेलिकाॅप्टर सेवा न होने के कारण कई यात्रियों को असुविधा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed