{"_id":"62113884d0500138657335db","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu2541845158","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से तसल्ली से मिल रहे माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से तसल्ली से मिल रहे माता के दर्शन
विज्ञापन
ॉ के भवन का दृश्य व यात्रा की कमी के कारण खाली पड़ा पंजिकरण कक्ष
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। माता वैष्णो देवी की यात्रा में इन दिनों भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वैसे, हर वर्ष जनवरी व फरवरी माह में गिरावट रहती ही है, लेकिन इस वर्ष कुछ राज्यों में चुनाव और बच्चों की परीक्षाओं के चलते औसत से भी कम श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम छह बजे तक लगभग साढे़ सात हजार भक्त ही भवन की ओर रवाना हुए।
कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ऑनलाइन सहित 10 हजार तीन सौ श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। वहीं, शनिवार को शाम छह बजे तक मात्र साढे़ सात हजार भक्त माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हुए। कस्बे में मौसम साफ है, इसलिए दिन भर हेलिकॉप्टर सेवा व अर्दकुवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा सुचारु है।
इसी के साथ माता के भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा भी लगातार जारी है। इन दिनों अधिक भीड़ न होने के कारण भक्तों को माता के दर्शन तसल्ली से मिल रहे हैं। सप्ताहांत में यात्रियों की संख्या में थोड़ा इजाफा होता है। बाकी दिनों में कम लोग ही माता के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।