{"_id":"63c83c4ca24fbc089f61a059","slug":"maa-vaishno-devi-sixty-thousand-rupees-of-devotee-accused-arrested-in-3-mobile-theft-case-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maa Vaishno Devi: श्रद्धालु के साठ हजार रुपये, 3 मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maa Vaishno Devi: श्रद्धालु के साठ हजार रुपये, 3 मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Jan 2023 12:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:15 AM IST
सार
भवन पुलिस में स्नान घाट से श्रद्धालु के साठ हजार रुपये और तीन मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के बाद एक ने जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटड़ा में भवन पुलिस में स्नान घाट से श्रद्धालु के साठ हजार रुपये और तीन मोबाइल चोरी के मामले को आठ घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में पुलिस ने बिट्टू निवासी पिछोर जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसकी निशानदेही पर नकदी और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चोरी के बाद श्रद्धालु ने भवन पुलिस के पास शिकायत दी थी। इसमें उसने पुलिस को बताया कि भवन के स्नान घाट पर नकदी और तीन मोबाइल की चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। एसएचओ के नेतृत्व में टीम ने भवन से कई संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ के बाद एक ने जुर्म कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नकदी और सामान बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। वह भवन में श्रद्धालु बन कर आया था। एसपी कटड़ा अमित भसीन ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन