फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lockdown

दिन में पटनीटॉप पहुंचे सैलानियों को वापस भेजा

विज्ञापन
lockdown
चिनैनी। पर्यटन स्थल पटनीटॉप में दिन में घूमने आने वाले सैलानियों पर सप्ताहांत पाबंदियों के चलते शनिवार और रविवार को रोक है। फिर भी माता वैष्णो देवी आए सैलानी माता के दर्शन करने के बाद पटनीटॉप की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, बीच रास्ते से पुलिस उन्हें वापस भेज रही है। इसको लेकर सैलानियों ने भारी रोष जताया। कहा कि यदि शनिवार और रविवार को दिन में पटनीटॉप घूमने पर मनाही है तो उन्हें जानकारी देकर पीछे से ही वापस किया जाना चाहिए था। पटनीटॉप से कुछ किलोमीटर पहले से वापस करने पर उनका समय भी बर्बाद हुआ, और पैसों की भी बर्बादी हुई।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पटनीटॉप में शनिवार व रविवार को दिन में घूमने वाले सैलानियों के लिए आवाजाही बंद कर दी है। ऐसे में जिनके पास होटल बुकिंग होगी, उन्हीं को पटनीटॉप आने की इजाजत दी जाएगी। इस नियम से बेखबर कई सैलानी शनिवार को पटनीटॉप में बर्फ देखने की लालसा लेकर पहुंचे। लेकिन, नियमों के तहत उन्हें पटनीटॉप से कुछ ही दूर से वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सैलानियों ने कहा कि वह पहली बार पटनीटॉप आ रहे हैं। यहां के नियमों के बारे में उन्हें पहले ही जानकारी दी जानी चाहिए थी। लेकिन, उन्हें कहीं नहीं रोका गया। जब पटनीटॉप कुछ ही दूर रहा गया, तब उन्हें बताया गया कि पटनीटॉप में शनिवार व रविवार को दिन में घूमने की अनुमति नहीं है। इसको लेकर हर स्थान पर जानकारी देनी चाहिए, ताकि सैलानियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed