{"_id":"5ec4222a8ebc3e902a3e112d","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu210282764","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 4.0: छूट से जुड़े दिशानिर्देश आज तय करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 4.0: छूट से जुड़े दिशानिर्देश आज तय करेगा प्रशासन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र और राज्य सरकार ने लॉकडाउन 4.0 में दी जाने वाली छूट की सूची तो जारी कर दी है, लेकिन जिला उधमपुर के लोगों को यह छूट वीरवार से मिलेगी। छूट किस तरह की होगी, इसके बारे में जिला प्रशासन बुधवार को आदेश और सूची जारी करेगा।
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ले लॉकडाउन 4.0 में कई तरह की अतिरिक्त छूट दी है। केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर की सरकार ने भी मंगलवार को छूट देने का एलान कर दिया और दी जाने वाली छूट की गाइड लाइन भी जारी कर दी, लेकिन अभी इस छूट को जिला उधमपुर में लागू नहीं किया गया है। बुधवार को लॉकडाउन 3.0 की तरह की बाजार में लोगों को छूट मिलेगी और कुछ दुकानें सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुलेगी। लेकिन वीरवार से उधमपुर के लोगों को केंद्र और जम्मू-कश्मीर की सरकार की तरफ से निर्धारित की गई छूट मिलने लगेगी। इसमें जिला प्रशासन की तरफ से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने नई गाइड लाइन को लेकर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बुधवार को प्रशासन एलान कर देगा।
सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को छूट का आदेश जारी किया जाएगा। जब तक यह आदेश जारी नहीं होता है, तब तक जिस प्रकार दुकानें खुल रही है, उसी के अनुसार दुकानें खुलेंगी। प्रशासन को सरकार की तरफ से इसको लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी गाइड लाइन दी जानी है। जैसे ही यह गाइड लाइन मिलेगी प्रशासन अपना आदेश जारी कर देगा।
विज्ञापन
डा. पीयूष सिंगला, डीसी उधमपुर