फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   light cut, protest

Udhampur News: रात में बिजली कटौती पर चन्नी मोड़ के लोगों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
light cut, protest
-वार्ड एक में आ रही बिजली लाइन को फीडर 5 से जोड़ने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते चन्नी मोड़ के वार्ड नंबर एक के लोगों ने बिजली कटौती को लेकर पूर्व सरपंच साहिल भगत की अध्यक्षता में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चार दिन से बिजली विभाग की ओर से रात के समय बिजली बंद कर सुबह दी जा रही है। इससे भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। वे कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समाधान नहीं हो सका है। 4 दिनों से समस्या झेल रहे हैं। बिजली न होने से बुजुर्ग व बच्चे काफी परेशान हैं। पूर्व सरपंच साहिल ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने धार रोड को 4 घंटे जाम कर क्षेत्र में लगे 100 वाट के ट्रांसफार्मर को बदलकर 250 मेगावाट का ट्रांसफार्मर लगवाया था। हमारे क्षेत्र की बिजली ठील जगानू से आ रही है। उन्होंने बिजली लाइन को फीडर 5 से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिससे उम्मीद जगी थी कि अब बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उसके बाद से बिजली कटौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

--------
समस्या दूर न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि क्षेत्र में लगे 2 ट्रांसफार्मरों को फीडर नंबर 5 से नहीं जोड़ा तो धार रोड को बंद कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके लिए जिम्मेदार विभाग के आला अधिकारी ही होंगे। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed