फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lg advisor meeting

लक्षित समय में स्वास्थ्य परियोजनाएं पूरी करें : सलाहकार

विज्ञापन
lg advisor meeting
सलाहकार राजीव राय भटनागर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में स्वास्थ्य परियोजनाओं
जम्मू। उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने स्थानीय आबादी की बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया है। इन परियोजनाओं में सभी बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर करके इन्हें लक्षित समय में पूरा किया जाए। सलाहकार ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में चल रही प्रमुख स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सलाहकार ने प्रदेश में जारी प्रमुख परियोजनाओं का मूल्यांकन करते हुए संबंधित परियोजना निष्पादन एजेंसियों से व्यापक विवरण मांगा। इन परियोजनाओं में अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी संबंधित के साथ समन्वय मजबूत बनाकर काम किया जाए। इन परियोजनाओं में आम जनता की भलाई के लिए हितधारकों के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वास्थ्य परियोजना को समय पर और निर्बाध रूप से पूरा करने एक सुसंगत मार्ग तैयार करने पर काम करें। परियोजनाओं के कार्यान्वयन की गति में तेजी लाने, संसाधन आवंटन को अनुकूलित करने और इन परियोजनाओं को निष्पादित करते समय पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर कोई समझौता नहीं किया जाए। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग भूपेंद्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. सैयद आबिद रशीद, मिशन निदेशक एनएचएम नाजिम ज़ई खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed