{"_id":"6217cd276693e54c1e58b935","slug":"leopard-udhampur-news-jmu2545113108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में कूदकर तेंदुए से बची व्यक्ति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में कूदकर तेंदुए से बची व्यक्ति की जान
विज्ञापन
उधमपुर: तोलडी नाला क्षेत्र में तेंदूए के हमले में घायल हुआ व्यक्ति जिला अस्पताल में उपचार करवाता
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। तोलड़ी नाला क्षेत्र में तेंदुए के हमले में वीरवार को एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे पुलिस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है।
हमले में घायल हुए चौधरी जियाफत अली फाबंडा ने बताया कि उसने सुबह घर के पास पहाड़ी पर मवेशियों के साथ गए कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। इस दौरान उसे आसपास किसी जंगली जानवर के होने का अंदेशा हुआ। जब वह मवेशियों को देखने पहुंचा तो वहां मौजूद तेंदुए ने मवेशियों के झुंड पर हमला बोल दिया। हमले से बचाव के लिए उसने जब शोर मचाया, तो तेंदुआ मवेशियों को छोड़कर उसी पर झपट पड़ा।
जियाफत ने बताया कि तेंदुए ने उसकी बाजू पकड़ ली। इस बीच उसने खुद को हमले से बचाते हुए साथ में एक छोटी खाई में छलांग लगा दी। इसके बावजूद तेंदुए के पंजे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले पर रोष व्यक्त करते हुए उसने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के खूंखार जानवरों का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके बावजूद वन्य जीव विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम नहीं उठा रहा है। इससे आए दिन लोग जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जानवरों के हमलों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अन्यथा ग्रामीणों को खुद इनसे निपटने के उपाय करने की अनुमति दी जाए।