फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Leopard in military area

सैन्य क्षेत्र में तेंदुआ घुसने से दिन भर रही दहश्ात

Thu, 10 Dec 2015 01:24 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Leopard in military area

जंगलों के कम होने और रिहायशी क्षेत्रों के बढ़ने का असर जंगली जानवरों पर तेजी पड़ रहा है।

विज्ञापन


जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में घुसने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। बुधवार को भी शहर में ऐसा ही मामला सामने आया।

चोपड़ा शाप के जंगली क्षेत्र में स्थित सेना एमूनेशन डिपो के रिहायशी क्वार्टरों के नजदीक तेंदुए के घुसने से खलबली मच गई। सेना और वन्य जीव विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

उत्तरी कमान के एमूनेशन डिपो के काफी अंदर तेंदुए को पकड़ने के दौरान किसी भी सिविल या मीडिया के लोगों को जाने नहीं दिया गया। 

सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में तीन तेंदुए देखे गए हैं, लेकिन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार क्षेत्र में एक तेंदुआ था। उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


जम्मू से वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। इस तेंदुए को वन्य जीव प्राणी विभाग को सौंप दिया गया है। फिलहाल सेना ने रिहायशी क्वार्टरों में सुरक्षा बढ़ा दी है और तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चोपड़ा शाप और टिकरी के  पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया। तेंदुआ सेना के रिहायशी क्वार्टरों के काफी नजदीक पहुंच चुका था।

रिहायशी क्वार्टरों की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तेंदुए को देखा और उसकी कमान अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।

जम्मू से वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों की विशेष टीम भी मौके पर पहुंची। सेना के सहयोग से इस तेंदुए को पकड़ लिया गया।  कर्नल गोस्वामी के अनुसार इसे एक पिंजरे में रखा गया है और वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम इसे अपने साथ जम्मू ले जाएगी।


वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस तेंदुए को फिलहाल उधमपुर में पिंजरे में सुरक्षित रखा गया है। आसपास क्षेत्र में अभी तलाश जारी है ताकि पता लगाया जा सके कि तेंदुओं की संख्या अधिक तो नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इस क्षेत्र के नजदीक ही चक गांव में भी तेंदुए को देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed