{"_id":"67c4b54821990c11b302798d","slug":"leather-ball-cricket-premier-league-starts-in-ramnagar-udhampur-news-c-202-1-udh1002-120963-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर में लेदर बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर में लेदर बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू
Mon, 03 Mar 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रामनगर, कटड़ा, रामबन, जम्मू, उधमपुर सहित 16 टीमों ने लिया भाग
रामनगर। कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आगाज रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में रामनगर, जम्मू, कटड़ा, रामबन, उधमपुर सहित विभिन्न इलाकों की 16 टीमों ने भाग लिया।
रामनगर क्रिकेट अथॉरिटी की ओर से रविवार सुबह 10 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व विकास अध्यक्ष देशराज और विकास अधिकारी सतपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहला मैच आरसीसी क्रिकेट क्लब बनाम नारायण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। आरसीसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और आठ विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 172 रन बनाए। नारायण क्रिकेट क्लब की टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे आरसीसी क्रिकेट क्लब ने यह मैच जीत लिया। युवा एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 से 16 मार्च तक जारी रहेगी। विजेता टीम को 1,00,000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। रनर-अप टीम को 50,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे, अन्यथा कुछ मैच रद्द भी किए जा सकते हैं। संवाद