फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Late night lathi charge on students in SMVDU

एसएमवीडीयू में देर रात विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज

विज्ञापन
Late night lathi charge on students in SMVDU
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) प्रशासन और छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद देर रात को पुलिस बल का प्रयोग किया गया है। इसमें कई एबीवीपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं वहीं कई को हिरासत में लिया गया है। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। उधर, छात्रों के बढ़ते विरोध के चलते विवि प्रशासन ने मांगों को मानने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियों के चलते छात्र भड़क गए थे। इस दौरान रात को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया था और प्रशासन पर प्रबंधन और छात्रों के प्रति दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। बाद में देर रात प्रदर्शन उग्र हो गया था। वहीं, उनके समर्थन में देर रात एबीवीपी के कार्यक्रर्ता भी पहुंच गए थे। रात करीब दो बजे प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज भी किया था, जिसमें कुछ छात्र घायल हुए थे और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। वुधवार शाम को एसएमबीडीयू के छात्र-छात्राओं ने विश्वविधालय प्रशासन पर कोविड नियमों के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसमें बताया था कि कोविड नियमों के नाम पर उन्हें छुट्टी के दिन भी गेट से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है।
विज्ञापन

आसपास के छात्रों को भी घरों को नहीं जाने दिया जा रहा। वह होस्टल में कैद हो गए हैं। इसके विपरीत विवि का आधे से अधिक स्टाफ रोजाना जम्मू से आवागन कर रहा है। वहीं, एबीवीपी जम्मू कश्मीर के प्रदेशमंत्री मुकेश मन्हास, विभाग संगठन मंत्री अविनाश सेठी, अक्षय प्रधान, नीतीश उपाध्याय, ऋषभ बाली, नरेश ललहाल एवं नितिन शर्मा को हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़ दिया है। लाठीचार्ज के दौरान तीन कार्यकर्ता अक्षय प्रधान, नीतीश उपाध्याय, ऋषभ बाली की गहरी चोटों के कारण तबीयत बिगड़ने पर नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में विद्यार्थियों का विरोध को देखते हुए विवि प्रशासन ने सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया है। वीरवार दिनभर माहोल शांत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री मुकेश मन्हास ने कहा कि अगर विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के साथ यह व्यवहार बंद नहीं किया तो वह प्रदेशभर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed