फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Large vehicles queue up, stopped from going to the valley

बड़े वाहनों की लगी कतार, घाटी जाने से रोके गए

विज्ञापन
Large vehicles queue up, stopped from going to the valley
नेशनल हाईवे जखैनी चौक पर रोके गए ट्रक। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रामबन के खूनी नाला इलाके में टनल बनाने के कार्य के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। उधमपुर में शुक्रवार को सुबह से शाम तक सैकड़ों की संख्या में ट्रक व यात्री वाहनों को रोक कर रखा गया है। हालांकि इस दौरान छोटे यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति दे दी है। रामबन से जम्मू की तरफ भी बड़े वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है। वहीं भीषण गर्मी के बीच रोके जाने पर ट्रकों के चालकों व यात्रियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खूनी नाला में हादसा होने के बाद यातायात भी प्रभावित हो गया है। वीरवार देर रात को जब हादसा हुआ तो पहले तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर बचाव अभियान शुरू किया गया। इसके बारे में उधमपुर में सूचना दी गई और उधमपुर से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद रात को ही उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ने लगी। शुक्रवार सुबह के समय पुलिस ने छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी, लेकिन सावधानी बरतते हुए बड़े वाहनों को घाटी जाने की अनुमति दिन भर नहीं दी गई। उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती चली गई और दोपहर तक तो सैकड़ों की संख्या में ट्रक व कुछ यात्री वाहन जखैनी, भारत नगर, बट्टलबालियां, रठियान, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई स्थानों पर रोक दिए गए थे। शाम तक इन वाहनों के चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। भीषण गर्मी के बीच चालकों व यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ट्रक तो ऐसे स्थानों पर रोके गए थे कि जहां पर कोई पेड़ भी नहीं था। छांव न होने के कारण चालकों को बहुत ज्यादा गर्मी से परेशान होना पड़ा। पीने के पानी, शौचालय की सुविधा न होने पर चालकों की परेशानी दुगनी हो गई थी। चालकों का कहना था कि उम्मीद है कि पुलिस उनको रात तक घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे देगी। अगर आगे नहीं जाने दिया जाता है तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed