{"_id":"36f19c6cf60497171aa8defdc301b750","slug":"landslide-on-national-hiway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के मलबे से रुका है हाईवे, कई लिंक रोड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के मलबे से रुका है हाईवे, कई लिंक रोड बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरी इलाके में भूस्खलन से राजमार्ग का एक पूरा हिस्सा हजारों टन मलबे में दब चुका है। सेना के सहयोग से ग्रेफ ने राजमार्ग को खोलने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया है, लेकिन कामयाबी आसानी से मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
राजमार्ग नहीं खुलने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खैरी में पहाड़ी से भूस्खलन के बाद सोमवार से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है।
भूस्खलन का आलम यह है कि सेना की मशीनरी राजमार्ग के एक तरफ से जैसे ही मलबा हटाती है वैसे ही दूसरी तरफ फिर भारी मलबा राजमार्ग पर गिर जाता है। प्रशासन के लिए चिंता की बात यह है कि पहाड़ी से लगातार पानी के साथ मलबा नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
राजमार्ग बंद होने से दोनों तरफ दूसरे दिन मंगलवार को भी सैकड़ों यात्री फंसे हुए नजर आए। इनमें काफी संख्या में दूसरे राज्य के पर्यटक भी शामिल हैं। मौजूदा समय में यात्रियों को राजमार्ग के दूसरी तरफ जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर का पैदल सफर कीचड़ के बीच तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है सावधान
खैरी में हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि पुलिस को भूस्खलन वाले स्थान के नजदीक यात्रियों के जाने पर प्रतिबंध लगाना पड़ा। दिन भर पुलिस अधिकारी माइक पर एनाउंसमेंट कर यात्रियों को सावधान करते रहे।
सेना के जवान भी यात्रियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए नजर आए। इस बीच राजमार्ग को खोलने में जुटी टीम भी कई बार हादसे का शिकार होते-होते बची। मलबे के साथ कई बार पत्थर गिर कर सेना की मशीनरी तक पहुंच गए। चालक ने सूझबूझ से खुद को बचा लिया।
वाहनों की लग रही लंबी कतार
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी, श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिए पूरी तरह से थम चुके हैं।
रठियान, जखैनी व शहर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में ट्रक खड़े रहकर राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। डीटीआई विकास डोगरा ने बताया कि मलबा हटाने का काम लगातार जारी है, लेकिन अभी तक कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बुधवार को राजमार्ग खुल जाए।
घरों की तरफ बढ़ रहा मलबा
भूस्खलन से कुछ ग्रामीणों के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी से लगातार मलबा राजमार्ग से होकर नीचे ग्रामीणों के घरों की तरफ बढ़ रहा है।
अगर तेज बारिश के साथ मलबा तेजी से नीचे की तरफ गिरता है तो कुछ ग्रामीणों के घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। वर्तमान समय में मलबा ग्रामीणों के घरों से 100 मीटर की दूरी से होकर गुजर रहा है।