फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Landslide, Basantgarh Ramnagar Route, Road Close on Second day

भूस्खलन : दूसरे दिन भी बंद रहा बसंतगढ़-रामनगर मार्ग

विज्ञापन
Landslide, Basantgarh Ramnagar Route, Road Close on Second day
 रामनगर के कुलवंता पदराका मार्ग से पेड़ों को हटाती लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन।
- बीच-बीच में होन वाली बारिश मार्ग बहाली में डाल रही बाधा, पदराका-छतराड़ी व गंदटॉप-शिवगली मार्ग भी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तेज बारिश के कारण मंगलवार देर रात से बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर भूस्खलन के कारण बुधवार सुबह से शाम तक यातायात बंद रहा था। वीरवार दूसरे दिन भी बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं पाई।
हालांकि लोक निर्माण विभाग मार्ग पर पड़ी पस्सियों को हटाने का पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश मार्ग बहाल करने में बाधा डाल रही है। बता दें कि बसंतगढ़-रामनगर मार्ग सहित तेज बारिश के कारण बुधवार सुबह कुलवंता, किया, छतराड़ी मार्ग आदि जगहों पर भी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही इन रास्तों पर बंद रही।
विज्ञापन

वीरवार सुबह ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर कुलवंता से पदराका इलाके तक मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाकर इसे यातायात के लिए खोल दिया था। वहीं पदराका से छतराड़ी तक भूस्खलन से गिरे मलबे को उठाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बीच-बीच होने वाली बारिश पस्सियां हटाने के काम में रुकावट डाल रही है। गंदटॉप से शिवगली तक के मार्ग पर काफी संख्या में पहाड़ी से पत्थर गिरने से यह दूसरे दिन भी बंद रहा। इस दौरान कोई भी यात्री वाहन इस रास्ते से नहीं गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शमी गुप्ता ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगा रखी हैं लेकिन बीच-बीच में बारिश शुरू हो जाती हे। बारिश में मार्ग से पस्सियां हटाना संभव नहीं है। सिर्फ कुलवंत से पदराका तक का रास्ता यातायात के लिए खोला जा सका है। लगभग 20 जगहों पर भारी मात्रा में मलबा गिरा हुआ है। पहाड़ से लगातार पत्थर भी गिर रहे हैं। मौसम साफ होने पर ही मार्ग से पस्सियों को हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed