{"_id":"68264e996ec7695e770bc3bb","slug":"laddan-sulgar-road-repair-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123232-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लड्डन-सुलगार सड़क की दो करोड़ से होगी मरम्मत\n- ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लड्डन-सुलगार सड़क की दो करोड़ से होगी मरम्मत - ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं से मिलेगी निजात
विज्ञापन
लड्डन रोड की मरम्मत का काम करते श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग ने लंबे समय से जर्जर बनी लड्डन सुलगार सड़क की मरम्मत का काम वीरवार को दो करोड़ आठ लाख की लागत शुरू कर दिया है। इससे लंबे समय से आवाजाही को लेकर लोग परेशानी झेल रहे थे। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीण काफी परेशान थे।
इस समय सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई जगहों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को खुला न्यौता दे रहे हैं। अब सड़क का काम शुरू होने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। शहर के सटे लड्डन-सुलगार की यह सड़क लड्डन, कैरा, सुलगार, औसू और आसपास के दर्जनों गांव की जीवन रेखा मानी जाती है। इसपर इन इलाकों के अलावा ब्लाॅक घोरडी की आबादी की आवगमन भी निर्भर है। बीते करीब पांच सालों से इस सड़क की दशा काफी बदहाल हो गई थी और लोग वाहन में हिचकोले खाते सफर करने पर मजबूर हो रहे थे।
स्थानीय प्रकाश चंद, राम लाल, निशा देवी, बोध राज व अन्य ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के चलते काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा था। सड़क किनारे कई जगहों पर जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से खासकर बारिश के दिनों में अधिक समस्या पेश आ रही थी। सड़क पर बने गड्ढों से हादसों का जोखिम बना हुआ था, तो वहीं बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव से पैदल आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। इससे परेशान लोग लगातार मांग कर रहे थे कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कर राहत दिलाई जाए। वहीं अब इस सड़क का काम शुरू होने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कोट..
लड्डन सुलगार सड़क का काम तेज गति के साथ पूरा करने का प्रयास जारी है। लगभग दो करोड़ आठ लाख की लागत से शुरू किए गए इस काम को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- यशपाल, एक्सईएन पीएमजीएसवाई उधमपुर