फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lack of health facilities on Dhar Road, with the help of one doctor

Udhampur News: धार रोड पर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव एक चिकित्सक के सहारे भरनारा पीएचसी

Thu, 20 Feb 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lack of health facilities on Dhar Road, with the help of one doctor
मजालता के धार रोड किनारे स्थापित पीएचसी भरनारा। संवाद - फोटो : udhampur
हादसों के दौरान प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की जरूरत, एक्स-रे मशीन भी खराब
विज्ञापन

डॉक्टरों के ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं, मरीजों को इलाज के लिए होना पड़ रहा परेशान
मजालता। पंजाब और हिमाचल प्रदेश को धार रोड के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला यह इलाका प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के गंभीर अभाव से जूझ रहा है। मजालता तहसील में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भरनारा में मरीजों को इलाज के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
केवल आयुष डॉक्टर के भरोसे पीएचसी की सेवाएं
भरनारा पीएचसी में केवल एक आयुष डॉक्टर के सहारे ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं चलाई जा रही हैं। एमबीबीएस डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। आयुष डॉक्टरों को ही आपातकालीन सेवाओं की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है, जिससे गंभीर मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में एक दंत चिकित्सक तो तैनात हैं, लेकिन दंत चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है।एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है और न ही कोई तकनीशियन उपलब्ध है, जिससे हड्डी या अन्य चोट से जुड़े मरीजों को परेशानी हो रही है।अस्पताल में सफाई के लिए स्थायी कर्मचारी तक नहीं है। केवल 1000 रुपये मासिक पर एक अस्थायी सफाई कर्मचारी रखा गया है, जो दिन में मात्र आधे घंटे के लिए सफाई करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अस्पताल के बगल से धार रोड निकलता है, जिस कारण दुर्घटना की आशंका रहती है। उनके परिवार ने अस्पताल को बनाने के लिए भूमि दान की थी। मगर इस अस्पताल की स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ गई है।
अजीत राम, स्थानीय निवासी
बार-बार स्थायी तौर पर एमबीबीएस डॉक्टर को तैनात करने की मांग के बावजूद कोई डॉक्टर नहीं भेजा गया। सिर्फ खानापूर्ति के लिए कभी कभार दूसरे अस्पताल से एमबीबीएस डॉक्टर को कुछ दिनों के लिए अटैच कर दिया जाता है।
राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच भरनारा
कुलदीप सिंह कहते हैं कि अस्पताल की हालत सब सेटंर से भी बदतर हो गई है। छोटी सी बीमारी में भी लोगों को जिला अस्पताल उधमपुर या जम्मू की शरण में जाना पड़ता है। कई बार मरीजों को डॉक्टर नहीं होने की बजह से बेरंग लोटना पड़ता है स्थिति रात को और बत्तर होती है।

कुलदीप सिंह, स्थानीय निवासी
सबसे ज्यादा समस्या महिला मरीजों को उठानी पड़ती है। प्रसव में डाॅक्टर के सलाह की अविलंब आवश्यकता होती है। उस दौरान भी लोगों को जम्मू और उधमपुर जाना पड़ता है।
मदन सिंह, पूर्व पंच भरनारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed