फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   krichmi and saniot kul, repaired

Udhampur News: क्रिचमी और सनियोत कूल की जल्द होगी मरम्मत, सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़

विज्ञापन
krichmi and saniot kul, repaired
उधमपुर। जिले में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्रिमची कूल (1400 मीटर) और सनियोत कूल (810 मीटर) की मरम्मत व पुनर्स्थापन कार्य शीघ्र शुरू होगा। इस संबंध में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना पर 39.98 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे जिले की स्थायी कूल पुनर्स्थापन योजना के अंतर्गत पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे लंबे समय से कूलों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। पिछले वर्ष अगस्त और सितंबर में हुई भारी वर्षा के कारण कूलों की स्थिति और अधिक खराब हो गई थी जिससे सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन


बंसी लाल, अशोक कुमार, रतन लाल और काली दास सहित अन्य लोगों ने बताया कि कूलों की जर्जर हालत के कारण खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता था जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि कूलों की मरम्मत के बाद पानी का प्रवाह सुचारु होगा तथा रिसाव की समस्या समाप्त होने से पानी की बर्बादी भी रुकेगी। इससे किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो सकेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

-------
स्थायी बहाली कार्यक्रम के तहत कूलों की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम जल्द खत्म किया जाएगा। अन्य सभी खराब पड़ी सिंचाई संरचनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाना है।
- गिरधारी लाल, एक्सईएन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article