फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kovid vaccine ends for 18 to 44 years old in Block Chinani

ब्लाक चिनैनी में 18 से 44 वर्ष वालों के लिए कोविड वैक्सीन खत्म

विज्ञापन
Kovid vaccine ends for 18 to 44 years old in Block Chinani
चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक को कोरोना मुक्त करने के लिए टीकाकरण प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। 45 साल से अधिक लोगों के टीका लगाने का जहां 71 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है जबकि 18 से 44 वर्ष वालों के लिए भी अभियान जारी है। लेकिन मौजूदा स्थिति में कोविड वैक्सीन खत्म हो गई है, जिसके एक-दो दिन में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद फिर से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान के गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ब्लॉक का ज्यादातर क्षेत्र ग्रामीण है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता कैंप लगाए हैं। वहीं, तेज बारिश और नालों में आई बाढ़ भी टीम के हौसलों को नहीं रोक पाई है। स्वास्थ्य कर्मी जेसीबी मशीन का सहारा लेकर वैक्सीन लगाने के लिए घर-घर तक गए हैं। इसके अलावा कई घंटों का पैदल सफर कर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को अंजाम दिया है। लेकिन कुछ स्थानों पर जागरूकता की कमी से टीकाकरण करने में दिक्कत आई है।
विज्ञापन

ब्लॉक चिनैनी में कुछ गांव ऐसे भी है, जहां शत प्रतिशत तो कुछ में 80 से 90 फीसदी तक वैक्सीनेशन हो चुकी है। चिनैनी स्वास्थ्य ब्लॉक में 55 पंचायतें हैं। इनमें 18 से 44 वर्ष वाले 60 हजार और 45 वर्ष से अधिक वालों में 32362 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। मौजूदा समय में ब्लॉक में 18 से 44 साल वालों के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है। एक-दिन में उपलब्ध होने की संभावना है। अब तक इस 60 हजार के लक्ष्य में विभाग ने करीब 8700 लोगों को टीका लगा कर 17 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। वहीं, 45 वर्ष से अधिक वालों 71 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 90 से ज्यादा टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 18 से 44 वर्ष वालों का टीका खत्म हुआ है, जिसकके एक-दो दिन में उपलब्ध होने की संभावना है। प्रशासनिक टीम सर्वे कर निर्धारित लक्ष्य की स्थिति पर नजर रखेेंगे।
- देव राज, बीएमओ
पंचायत की आबादी तीन हजार है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के एक हजार लोग हैं, जिनमें 60 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के लोगों में दुकानदार, चालक, मजदूर वर्ग व अन्य को टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 वर्ष के करीब 13 सौ लोग हैं। उनको भी टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- सुरेंद्र सिंह, सरपंच, बश्ट
मई माह में वैक्सीन लगवा ली है। कोरोना से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। गांव में सामाजिक कार्य करने के चलते उनकी कोशिश रहती है कि लोगों को जागरूक किया जाए। घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

- कुलदीप सिंह, ग्रामीण
कोरोना से बचने के लिए एसओपी का पालना करना चाहिए। इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। टी स्टाल का काम है जहां रोजाना काफी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में वैक्सीन लगवा कर ही बचा जा सकता है।
- अतुल दूबे, दुकानदार, बश्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed