{"_id":"688bcd9782b6906b890b064a","slug":"kishtwar-one-employee-died-protest-power-project-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-517-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नागसेनी में कीरू पावर परियोजना के कर्मी की नीचे गिरकर मौत, अस्पताल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नागसेनी में कीरू पावर परियोजना के कर्मी की नीचे गिरकर मौत, अस्पताल में प्रदर्शन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के नागसेनी में कीरू पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत एक कर्मी की काम करते समय पैर फिसलने से वीरवार को मौत हो गई। यह कर्मचारी निजी कंपनी के अंतर्गत यहां काम कर रहा था। हादसे को लेकर जिला अस्पताल में लोगों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक उक्त कर्मचारी परियोजना में लोहे का सरिया बांध रहा था। जिस समय हादसा हुआ उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहन रखी थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें मजदूर राकेश कुमार निवासी गंगना पुलर मृत मिला जिसे जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर कई लोगों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परियोजना में काम करते हुए कई लोग जान गंवा चुके हैं। कर्मचारियों ने कंपनी पर कई आरोप लगाए।
जिला अस्पताल में विधायक शगुन परिहार भी पहुंचीं जिन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने मृतक के परिजन को भरोसा दिया कि उनको मुआवजा व नौकरी दिलाई जाएगी। इस पर परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले गए। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं, जिला विकास परिषद के चेयरमैन पूजा ठाकुर ने कंपनी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के हादसे आए दिन हो रहे हैं। कई कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। कंपनी को चाहिए कि कर्मियों से बिना सेफ्टी किट के काम ना करवाए। संवाद