फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar on the way to green zone due to increase in health rate

स्वास्थ्य दर बढ़ने से ग्रीन जोन की राह पर किश्तवाड़

विज्ञापन
Kishtwar on the way to green zone due to increase in health rate
किश्तवाड़। जिले में पिछले सप्ताह के मुकाबले संक्रमित दर कम हो कर 1.14 फीसदी रह गई है वहीं, स्वास्थ्य दर में भी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण जिला ग्रीन जोन बनने की राह पर है। निर्देश मिलते ही यहां सभी दुकानों को खोला जा सकता है। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

बताया कि अब मात्र एक संक्रमित जिला अस्पताल में भर्ती है जबकि 138 लोग घरों में आइसोलेट हैं। ऑक्सीजन प्लांट का मात्र एक पुर्जा रह गया है। जल्द ही प्लांट तैयार होगा। पाइप लाइन बिछाने के टेंडर हो चुके हैं। सांसद निधि से एक और 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए भूमि चिह्नित कर ली है। अब शहर की बजाए ग्रामीण इलाकों से संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। टीकाकरण जारी है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए पंचायत स्तर पर 136 पंचायतो में टीकाकरण अभियान शुरू करवाया जाएगा। मार्च से अब तक 1570 लोग मिले हैं, जिनमें से 1433 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 138 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीमित रूप में मनाया जाएगा उर्स
21 जून को शाह फरीद-उद-दीन बगदादी का उर्स है। डीसी ने इसे सीमित रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कोविड एसओपी का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। धार्मिक स्थल में 25 लोगों से अधिक के शामिल नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं। मुस्लिम समुदाय की कमेटी के साथ बैठक कर स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed