फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, Chief Secretary, Mining Dept. Visit Chishoti

Udhampur News: प्रमुख सचिव ने चिशोती में लिया बचाव व राहत कार्याें का जायजा

विज्ञापन
Kishtwar, Chief Secretary, Mining Dept. Visit Chishoti
प्रमुख सचिव, आर एंड बी व खनन विभाग ने दो दिवसीय दौरा कर बादल फटने की त्रासदी के बाद चशोती, किश्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों पर जारी रोस्टर के अनुसार सड़क एवं भवन (आरएंडबी) और खनन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित चिशोती गांव का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बचाव और राहत कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा की।
दौरे के दूसरे दिन उन्होंने मां चंडी के दरबार में माथा भी टेका। उनके साथ मंडलायुक्त रमेश कुमार व आईजी पुलिस बीएस टूटी भी मौजूद रहे। पहले दिन प्रमुख सचिव के साथ पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), जम्मू-कश्मीर एम. सुलेमान चौधरी, उप महानिरीक्षक डीकेआर रेंज श्रीधर पाटिल सहित कई अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने आपदा प्रभावित स्थानीय लोगों से बातचीत की। बचाव दल तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्रवाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत अठोली से पल्लाली और पल्लाली से मचैल तक बन रही सड़क की स्थिति की भी समीक्षा की और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने चिशोती पुल की ताजा स्थिति पर चर्चा की। यह पुल निर्माणाधीन था और हाल ही में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के दौरान बह जाने से पहले लगभग पूरा होने वाला था। उन्होंने चिशोती में एक ब्रिज के प्रावधान पर भी चर्चा की। उन्होंने जसनई नाला और हाको नाला पुलों के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा की।

उन्होंने शीघ्र राहत वितरण की सुविधा और पुनर्वास प्रयासों के लिए निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने हेतु विस्थापित और प्रभावित परिवारों की तत्काल आवश्यकताओं का भी आकलन किया। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पहले चिशोती में जाकर फिर से सभी कार्याों का जायजा लिया। इसके बाद पैदल सफर कर मचैल माता के दरबार में पहुंचे और मां चंडी के दर्शन किए। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed