फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishatwar news, water-electricity news

Udhampur News: किश्तवाड़ में बिजली-पानी के बिना पांच दिन बीते, जनजीवन प्रभावित

Sun, 31 Aug 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
kishatwar news, water-electricity news
डोडा जिला के सीगाड़ी के पास पेड़ गिरने से टावर टूटकर बिखरा, लोग पैसे देकर चार्ज कर रहे मोबाइल
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले में पांच दिन बाद भी बिजली-पानी बहाल नहीं हो पाई है। शनिवार देर रात बिजली आने की संभावना है। इसके लिए विभाग के अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि देर रात बिजली को बहाल किया जाएगा।
गौरतलब है कि डोडा जिला के सीगाड़ी के पास पेड़ गिरने से पूरा टावर टूटकर बिखर गया। इस कारण मौके पर सब तार टूट गए जिन्हें ठीक करने के लिए एनएचपीसी और टीएलएम विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन दिनों से बिजली बहाल करने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन

देर शाम तक सब तार जोड़ दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पूरे मेहनत से काम चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि रात नाै बजे तक बिजली बहाल हो सकती है। लोगों ने बताया कि बिजली-पानी नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज नहीं है। कई लोग पैसे देकर मोबाइल चार्ज करवा रहे हैं। इसके लिए कुछ दुकानदारों ने जनरेटर लगाया हुआ है। इसके अलावा लोगों को पानी की परेशानी भी बनी हुई है। पानी की बहाली के लिए नईगढ़ पाइप सप्लाई को भी जोड़ने का काम जारी है। इसमें कुछ दिन और लग सकते हैं। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण पूरी पाइप सप्लाई टूट चुकी है और पाइप में सभी नाले के जरिए नदी में गिर गई हैं। नई पाइप ली गई हैं जिनको
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ने में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed