{"_id":"6887da42646a48a7720e6936","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-himkoti-road-closed-open-morning-katra-news-c-309-1-sjam1002-102177-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हिमकोटि मार्ग पर रात 10 से सुबह छह बजे तक बंद रहा, धुंध रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हिमकोटि मार्ग पर रात 10 से सुबह छह बजे तक बंद रहा, धुंध रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
विज्ञापन
बारिश के उपरांत सुबह श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाला हिमकोटि मार्ग भारी बारिश और मलबा आ जाने के कारण रविवार रात लगभग 10 बजे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा। सोमवार सुबह करीब छह बजे इस मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी गई।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मानसून में लगातार हो रही बारिश से हिमकोटि मार्ग पर बार-बार भूस्खलन की स्थिति बन रही है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह मार्ग बंद किया जा रहा है। रविवार रात मार्ग बंद होने के कारण बैटरी कार सेवा भी स्थगित रही। प्रशासन ने रात भर मार्ग को साफ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखा। सुबह होते ही स्थिति का दोबारा जायजा लिया गया। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रविवार सुबह करीब छह बजे हिमकोटि मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
हिमकोटि मार्ग खोलते ही बैटरी कार सेवा भी बहाल कर दी गई। वहीं सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़ा, पिट्ठू, पालकी का सहारा लेकर यात्रा करनी पड़ी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड, आपदा प्रबंधन दल और सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। त्रिकुटा पर्वत पर मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए कटड़ा से भवन तक जाने वाले सभी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मगर सोमवार