{"_id":"687a976c2875aad3a0005506","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-helicopter-service-only-four-hours-katra-news-c-309-1-sjam1002-102138-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी के भक्तों को सिर्फ चार घंटे मिल सकी हेलिकाॅप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी के भक्तों को सिर्फ चार घंटे मिल सकी हेलिकाॅप्टर सेवा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से बाहर आते श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल छाने और हवा चलने के कारण दोपहर बाद रोक दी गई सेवा
मौसम खराब होने से पिछले कई दिनों से प्रभावित हो रही हेलिकाॅप्टर सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मौसम साफ हुआ तो माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को शुक्रवार दोपहर तक कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ मिलता रहा। इसके बाद बादल छा गए, हवा भी चलने लगी और फिर यह सेवा फिर रोक दी गई। सिर्फ चार घंटे ही हेलिकाॅप्टर उड़ान भर सके।
बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से पिछले कई दिनों से हेलिकाॅप्टर सेवा प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर संचालन प्रभावित रहा और श्रद्धालुओं को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। मौसम की परवाह किए बिना हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर निकल पड़े।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु घोड़े, पिट्ठू और पालकी की सहायता से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। उनके चेहरों पर मां के दर्शन की उम्मीद और श्रद्धा स्पष्ट रूप से झलक रही थी। स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर जलपान, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम स्थलों की व्यवस्था भी की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही हेलिकॉप्टर सेवा पुनः बहाल की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
गौरतलब है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा वर्ष भर चलती है लेकिन सावन और नवरात्रि जैसे पावन अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होती है। शुक्रवार को भी माता के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं जो उनकी अटूट आस्था का प्रतीक हैं।