फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Traffic Police, Transport Officer Checking, Challan of Vehicles

Udhampur News: कटड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
Katra, Traffic Police, Transport Officer Checking, Challan of Vehicles
- 19 वाहनों का ई-चालान कर 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला, 14 वाहन जब्त किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक प्रांतीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रियासी नीरज शर्मा की टीम ने मंगलवार को कटड़ा व इसके आसपास के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 125 वाहनों की गहन जांच की गई। इनमें से 19 वाहनों को ई-चालान जारी कर 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं गंभीर उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा 14 वाहन जब्त किए गए। एआरटीओ रियासी ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और लोगों से यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि स्वयं की और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed