फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Strike End, Cleaning Workers join Duty

Udhampur News: कटड़ा शहर में सफाई व्यवस्था हुई बहाल

विज्ञापन
Katra, Strike End, Cleaning Workers join Duty
भवन मार्ग पर सफाई कर्मचारी हड़ताल के बाद सफाई करते हुए
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में सोमवार से सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। इससे आम जनता और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। लंबे समय से जमा गंदगी के ढेर और दुर्गंध से परेशान लोगों के लिए यह सुबह उम्मीद लेकर आई।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने सोमवार को प्राथमिकता के तौर पर मंदिर मार्ग, बस स्टैंड, अस्पताल, स्कूल और मुख्य बाजार क्षेत्रों में सफाई का काम शुरू किया। वहीं नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि विशेष टीमों का गठन किया गया है जो आगामी एक सप्ताह तक विशेष सफाई ड्राइव चलाएंगी ताकि एक महीने से जमा गंदगी को पूरी तरह साफ किया जा सके। नगर परिषद कटड़ा के अधिकारी ने बताया सफाई कर्मचारियों की वापसी के बाद हमने विशेष सफाई योजना लागू की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और नगर की छवि को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख क्षेत्रों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाई जा रही है। सफाई कर्मचारी भी अब एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed