फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, SMVDU, Ex CEO, Farewell Party

Udhampur News: एसएमवीडी श्राइन बोर्ड के निवर्तमान सीईओ को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
Katra, SMVDU, Ex CEO, Farewell Party
पूर्व सीईओ अंशुल गर्ग को श्राइन बोर्ड के अधिकारी व अन्य कर्मी सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडी) ने निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग के सम्मान में वीरवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया। गर्ग ने कश्मीर के संभागीय आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने से पहले तीन वर्ष से अधिक समय तक श्राइन बोर्ड में अपनी सेवाएं दीं। सचिन कुमार वैश्य नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं। वह पहले जम्मू के उपायुक्त थे।
गर्ग की अनुकरणीय सेवा और संगठन के प्रति अटूट समर्पण के सम्मान में उन्हें माता की चुनरी और एक स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विदाई भाषण में गर्ग ने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्राइन बोर्ड की विभिन्न पहल पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य ने अंशुल गर्ग के नेतृत्व में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण, प्रशासनिक विशेषज्ञता और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की जिसने श्राइन बोर्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्राइन बोर्ड परिवार की ओर से गर्ग को उनकी नई भूमिका में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, वित्तीय सलाहकार महेश शर्मा, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार गोस्वामी, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed