फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Sarswati Mother Nursery School Celebrate Rakshabandhan

Udhampur News: धर्मनगरी में नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

विज्ञापन
Katra, Sarswati Mother Nursery School Celebrate Rakshabandhan
पुलिस अधिकारियों को राखी बांधत स्कूल के बच्चे। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी कटड़ा में स्थित सरस्वती मदर नर्सरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व वीरवार को विशेष रूप से मनाया। स्कूल के बच्चों ने पुलिस कांप्लेक्स का दौरा किया और वहां तैनात अधिकारियों व जवानों को राखियां बांधीं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रक्षा, सेवा और समाज के प्रति कर्तव्य भाव को विकसित करना था। छात्र-छात्राओं ने अपने छोटे-छोटे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इस भावुक पल में बच्चों और पुलिस कर्मियों के चेहरे पर भावनाओं की गहराई झलकती रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों का स्वागत किया और उनके इस के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना भी है। बच्चों द्वारा मनाया गया यह रक्षाबंधन निश्चित रूप से एक मिसाल है कि किस तरह से हमारे भविष्य के नागरिक सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और विश्वास का भाव रखते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने रक्षाबंधन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिसमें देशभक्ति गीत, कविता पाठ और छोटे-छोटे नाट्य दृश्य शामिल थे। पूरे आयोजन का माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। पुलिस कॉम्प्लेक्स में रक्षाबंधन का यह आयोजन निश्चित रूप से कटड़ा नगर के लिए एक प्रेरक उदाहरण बना, जिसमें नन्हें हाथों ने सुरक्षा की डोर को और मजबूत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed