{"_id":"68acafe32c5de0aafb06ea37","slug":"katra-power-corporation-disconnect-connection-defaulter-customer-katra-news-c-309-1-sjam1002-102290-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में बिजली का बकाया बिल जमा न करवाने वालों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में बिजली का बकाया बिल जमा न करवाने वालों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मी बिल् जमा ना करने पर कनेक्शन काटते हुए
- फोटो : शहीद पार्क का निरीक्षण करते डीएम।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को बिजली निगम की विशेष टीम ने अभियान चलाते हुए ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जिन्होंने बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद लंबित बिल का भुगतान नहीं किया।
जानकारी के अनुसार जेपीडीसीएल अधिकारियों ने कटड़ा के विभिन्न मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान लाखों रुपये के बकाया उपभोक्ताओं के कई बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटे दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चेतावनी और नोटिस दिए जाने के बावजूद कुछ उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर रहे थे लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे थे। जेपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया राशि की वसूली तक ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर बिल जमा नहीं किए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि बिजली चोरी और बिल भुगतान न करने की वजह से विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ता है जिससे आम जनता को सुचारू बिजली आपूर्ति बनाए रखने में कठिनाई आती है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर बिल अदा करें ताकि आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग का यह कदम उचित है क्योंकि समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के साथ लापरवाह उपभोक्ताओं को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कटड़ा में चलाए गए इस अभियान के बाद बिजली विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि बकायेदार उपभोक्ताओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।