फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Northern Railway, Hindi Diwas, Held Programme

Udhampur News: रेलवे ने किया हिंदी कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
Katra, Northern Railway, Hindi Diwas, Held Programme
कटड़ा। उत्तर रेलवे जम्मू मंडल में हिंदी भाषा के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा पखवाड़ा 14 से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस शृंखला में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक कार्मिक अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी सुनील बडोनी ने हिंदी के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग से प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें। कार्यक्रम में वरिष्ठ अनुवादक सरिता ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

यह राजभाषा पखवाड़ा अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल राजभाषा अधिकारी अक्षय कुमार मरंटू के पर्यवेक्षण में मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed