फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Municipal Corporation, Removed Enchrochment

Udhampur News: नगर पालिका ने कटड़ा में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
Katra, Municipal Corporation, Removed Enchrochment
नपा कर्मी अतिक्रमण के तहत अवैध सामान उठा कर ले जाते हुए
कटड़ा। धर्मनगरी में जगह-जगह बढ़ रहे अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए वीरवार को नगर पालिका कटड़ा में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

कटड़ा नगर पालिका की टीम ने मुख्य बाजार, काउंटर नंबर दो अंतर राज्य बस स्टैंड, उधमपुर मार्ग, जम्मू मार्ग, मुख्य बस अड्डा आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। टीम ने फुटपाथ के साथ ही सड़क मार्ग पर रखा गया भारी मात्रा में सामान जब्त किया। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल के निर्देश पर ये अभियान चलाया गया। धर्मनगरी में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आधार शिविर में पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं के साथ ही नगर वासियों को अतिक्रमण को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने अभियान चलाया। कटड़ा नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल का कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह दुकानों के भीतर ही सामान रखें और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। सड़कों मार्ग को पूरी तरह से साफ सुथरा रखें। उन्होंने कहाकि भविष्य में जाे कोई अतिक्रमण करता मिला उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed