फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Himkoti Marg, Closed, Landslide

Udhampur News: धर्मनगरी में भूस्खलन से हिमकोटि मार्ग 10 घंटे बंद रहा

विज्ञापन
Katra, Himkoti Marg, Closed, Landslide
श्रद्धालुओं को भवन की ओर ले जाता है हेलीकॉप्टर भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु त्रिकूट पर्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में रविवार तड़के तेज बारिश हुई। भूस्खलन के कारण हिमकोटि मार्ग को बंद कर दिया गया। सुबह चार से दोपहर ढाई बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही इस मार्ग पर बंद रही।
श्राइन बोर्ड प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हिमकोटि मार्ग और बैटरी कार सेवा को एहतियातन बंद कर दिया। तेज बारिश के कारण मार्ग पर फिसलन बढ़ गई। इसी बीच भूस्खलन होने के कारण यह रास्ते पर श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करने से मना कर दिया गया। लगभग दस घंटे बंद रहने के बाद रविवार दोपहर 2:30 बजे हालात सामान्य होने पर हिमकोटि मार्ग को बैटरी कार सेवा के लिए फिर से खोल दिया गया। इससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसी बीच त्रिकुटा पर्वत पर मौसम में सुधार होने से कई दिनों से बाधित हो रही हेलिकॉप्टर सेवा रविवार सुबह 11 बजे से शाम तक जारी रही। हेलिकॉप्टर सेवा जारी रहने से खासतौर पर बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली। श्राइन बोर्ड प्रशासन के मुताबिक मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा पर निकलें और बोर्ड प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed