{"_id":"666220d0475b0c7f5d015e07","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101000-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी पर आस्था भारी, मां वैष्णो देवी की यात्रा में इजाफा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी पर आस्था भारी, मां वैष्णो देवी की यात्रा में इजाफा जारी
Fri, 07 Jun 2024 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
शाम छह बजे तक 32 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण के बाद भवन की ओर किया प्रस्थान
मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में दिनभर मौसम साफ रहा है। वहीं, बढ़ती गर्मी के बावजूद आस्था भारी पड़ रही है। धर्मनगरी से लेकर यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। हर दिन यात्रा इजाफा देखने को मिल रहा है। रोजाना 40-45 हजार भक्त मां वैष्णो के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वीरवार को शाम छह बजे तक करीब 32 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर चालू रही।
जून माह में सबसे अधिक गर्मी होने के कारण लोग इन दिनों में पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं, स्कूलों में छुट्टियां होने व लोकसभा चुनाव के समापन के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी हो रही है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार गर्मी के इन दिनों में औसतन रोजाना 40-45 हजार भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को 40 हजार भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार वीरवार शाम को छह बजे तक 32 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। मौसम साफ रहने के चलते दिनभर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही।