{"_id":"66468c49889c4b2a9d0bede5","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-100941-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शाम छह बजे तक 27 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शाम छह बजे तक 27 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
Fri, 17 May 2024 04:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा के चौथे चरण के मतदान के बाद मां वैष्णो की यात्रा में हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के बाद धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वीकेंड के अलावा हर दिन 30 से 35 हजार भक्त रोजाना मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। मौसम साफ रहने से वीरवार को हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा बहाल रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। शाम छह बजे तक करीब 27 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और बस स्टैंड पर बसें पहुंचने से धर्मनगरी में चहल-पहल बनी हुई है। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है। मौजूदा वर्ष में अभी तक करीब 33 लाख भक्त मां के दर्शन कर चुके हैं। पंजीकरण कक्ष के अनुसार बुधवार को करीब 33950 भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे। वीरवार को शाम छह बजे तक 27 हजार तक भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।